सोशल मीडिया मार्केटिंग से अपना बिजनेस कैसे बढ़ाये | Social Media Marketing in Hindi

Article content :-

आजकल सब सोशल मीडिया के बारे में जानते है और हम सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए काफी जानकारी प्राप्त कर लेते है| हर आदमी दिन में कम से कम ३० मिनट सोशल मीडिया चैनल्स पर व्यतीत करता है और दिन-ब-दिन यह बढ़ता ही जा रहा है| सोशल मीडिया का प्रभावाशाली प्रयोग करने से आप आपके बिजनेस में वृद्धी ला सकते है| 

तो क्या है सोशल मीडिया? (What is Social Media in Hindi)

चैनल्स, वेबसाईट या ऐप पर सोशल मीडिया चलाया जाता है. जहाँ प्रयोगकर्ता जानकारी तैय्यार कर के सोशल चैनल्स पर शेअर कर  सकते है| 

नीचें लोकप्रिय सोशल मीडिया चैनल्स के कुछ उदाहरण दिए है:

Get Free Introductory Digital Marketing Course by Rahul Gadekar – Access Now
फेसबुक (Facebook)

पुरे विश्व में फेसबुक काफी लोकप्रिय है, यहाँ यूजर अपना प्रोफाईल बना कर जानकारी शेअर कर सकते है, साथ ही उनके मित्र एवं परिवार के साथ जुड़े रह सकते है|

किसी अन्य सोशल मीडिया प्लैट्फार्म के मुक़ाबले फस्बुक पर सबसे ज्यादा यूजर्स ऐक्टिव रहते है, इसमें प्रतिमाह २३ करोड़ यूजर ऐक्टिव होते है| 

यु ट्युब (YouTube)

गूगलद्वारा पेश किए गए इस सोशल मीडिया चैनल पर यूजर वीडियोज अपलोड कर सकते है, शेयर कर सकते है या देख सकते है|

इस मुफ्त प्लैट्फार्म पर आप आपका प्रोफाइल बना सकते है जिसे यू ट्युब चैनल कहा जाता है| इस चैनलपर आप वीडियोज अपलोड करके सबको दिखा सकते है| दर्शकों को आपका वीडियो पसंत आया, तो वह उसपर कमेन्ट  करने के साथ ही आपका  वीडियो सोशल मीडिया साईट्स पर शेयर कर सकते है|

विश्व में यु ट्युब पर महीनेभर में लगभग १.९ बिलियन ऐक्टिव यूजर होते है| यु ट्युब पर डाले गए वीडियोस को मिले व्हिव्ह्ज से यूजर पैसे भी कमा सकते है| इसके लिए आपको आपका चैनल गूगल एडसेंस अकौंट से जोड़ना होता है|

ट्विटर (Twitter)

ट्विटर यह एक मुफ्त माईक्रो ब्लोगिंगसाईट है, जहाँ यूजर अपने छोटे संदेश की पोस्ट डाल सकते है, जिन्हें ट्विटस कहते है|

यूजर अपना ट्विटर अकौंट मुफ्त खोल सकते है, जिसे ट्विटर हैंडल कहा जाता है| इसे बनाने के बाद यूजर बाकी हैंडल्स या प्रोफाईल को फॉलो कर सकते है और साथ ही ट्विटर पर ट्वीट कर सकते है| आप इस में हैशटैग का प्रयोग कर के आपकी पोस्ट ट्विटरपर लोकप्रिय बना सकते है|

विश्वभर में ट्विटर के लगभग ३२६ मिलियन ऐक्टिव यूजर्स है|

इन्स्टाग्राम (Instagram)

इन्स्टाग्राम यह एक ऐसा सोशल मीडिया प्लैट्फार्म है जिसपर यूजर अपने फोटोज और वीडियोज शेअर कर सकते है| अब इसका स्वामित्व फेसबुक के पास है|

इन्स्टाग्राम में विजुअल्स होते है जिसमे आप अपने फोटो एवं वीडियोज को अलग अलग फिल्टर्स लगा सकते है| इन्स्टाग्राम उसके इन्स्टा स्टोरी की वजह से लोकप्रिय बना हुआ है| इन्स्टाग्रामपर इन्स्टा स्टोरी यह एक ऐसी विशेषता है जिसमे यूजर अपने वीडियोज और फोटो को स्लाईड शो के रूप में शेअर कर सकते है, यूजर उनकी स्टोरीज में विभिन्न फिल्टर्स, टैग, चेक इन और टेक्स्ट आदी का इस्तेमाल कर सकते है|

महीने में इन्स्टाग्राम के तकरीबन बिलियन यूजर्स पुरे विश्वभर में ऐक्टिव होते है| इसका ज्यादातर मोबाईल एप्लीकेशन पर उपयोग किया जाता है और आज के नौजवानों में यह काफी लोकप्रिय बन चुका है|

लिंक्डइन (LinkedIn)

लिंक्डइन यह एक सोशल नेटवर्किंग हे जो पेशेवर नेटवर्किंग का रूप है| आप अलग अलग उद्योग में काम करनेवाले व्यावसायिक लोगों से इस प्लैटफार्म के जरिये जुड़ सकते है|

यूजर अपना प्रोफाईल बनाकर उनके अनुभव के सारांश को अपडेट कर सकते है| अलग अलग पेशेवर लोगों को लिंक्डइन के जरिए विभिन्न फिल्टर्स लगाकर उनके उपयोगी पेशेवर के जॉब प्रोफाइल को आसानी से ढूंड सकते है| 

विश्वभर में लिंक्डइन के महीने में ६३० मिलियन ऐक्टिव यूजर्स होते है| बहुतसी कंपनीया लिंक्डइन पर उनका प्रोफाईल बनाकर उनके ऑडियंस के साथ अपने कंपनी और उद्योग के खबर की जानकारी देकर बने रहते है|

इन लोकप्रिय चैनल्स के अलावा स्नैपचाट, वाट्स ऐप, पिंटरेस्ट , वुई चाट और टिक टोक जैसे अन्य चैनल्स भी है|

तो क्या है सोशल मीडिया मार्केटिंग? (What is Social Media Marketing in Hindi)

चलिए जानते है!

सोशल मीडिया मार्केटिंग के लिए आप, सोशल मीडिया चैनल्स का प्रयोग अपने ऑडियंस तक पहुँचने के लिए, अपने उद्योग के बारे में जागरूकता बनाने के लिए, उनके साथ बने रहने के लिए और साथ ही उनको खरीदारी करने के लिए या लीड प्राप्त करने के लिए किया जाता है| 

सोशल मीडिया अपने ऑडियंस के साथ प्रभावशाली रूप से बने रहने और जुड़े रहने में मदत करता है| यह आपका सन्देश प्रभावशाली रूप से संवादीत करने मे मदत करता है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है| लेकिन आपकी जानकारी/सन्देश चर्चा का विषय बनाने के लिए वह जानकारी प्रभावपूर्ण होनी चाहिए|

आज के जमाने में हर एक उद्योग को सोशल मीडिया पर होना जरुरी है क्योंकि उनके ऑडियंस सोशल मीडिया पर अत्यधिक रूप से सक्रिय रहते है, इसी कारण आप आपके ऑडियंस के साथ प्रभावशाली रूप से जुड़े रह सकते है|

सोशल मीडिया के फायदे (Advantages of Social Media Marketing in Hindi)

सोशल मीडिया एक उत्तम रूप से प्रभाव शाली माध्यम है जो डिजिटल मार्केटिंग की मूलभूत जरुरत है, इससे आप अपने ऑडियंस के साथ जुड़े रह कर अपने व्यवसाय की वृद्धी कर सकते है| 

नीचें सोशल मीडिया के कुछ फायदों के बारे में बताया है: 

रिच (Reach)

आप ऑनलाइन या ऑफ़लाईन अपने ऑडियंस के साथ एंगेज रहना चाहते है यह मार्केटिंग का एक महत्त्वपूर्ण अंग है| आपका ऑडियंस  सोशल नेटवर्क पर ज्यादा रहता है तो आप जिस उत्पादन का मार्केटिंग कर रहे है, उसके लिए यूजर की रुची, स्वभाव और उनका स्थान जानकर आप उन तक अपना उत्पादन या सेवाएँ पहुंचा सकते है.

जागृती (Awareness)

अगर आपका व्यवसाय नया है या आपने अभी अभी नया उत्पादन या सेवा मार्केट में पेश की है तो आपके ब्रैंड को प्रोत्साहित करना जरुरी होता है जिससे लोग इसके बारे में जान सके|  सोशल मीडिया इसमे मदद करता है, आप आपके उत्पादन या सेवाओं के बारे में आपके संभाव्य ग्राहकों में जागृती बना सकते है और उनके साथ भिन्न रूप से जुड़े रह सकते है जिसमे टैक्स्ट या विडिओ का प्रयोग किया जा सकता है|

यूजर्स के साथ जुड़ने के लिए, जागृती यह मार्केटिंग का पहला पड़ाव है|

ट्रैफिक जनरेशन  (Traffic Generation)

ट्रैफिक जनरेशन यह सोशल मीडिया मार्केटिंग का एक महत्त्वपूर्ण फायदा है| जब आप आपक ब्रैंड का ऑनलाइन मार्केटिंग करते है तो ट्रैफिक का निर्माण करना यह पहला कदम है| विभिन्न प्रकार के चैनल्स से आप ट्रैफिक जनरेशन कर सकते है जिसमे सर्च, डिस्प्ले, इमेल, एस ई ओ वगैरा. लोग भी आपका कंटेंट सोशल मीडिया साईट्स पर शेयर कर के आपका ट्रैफिक बढ़ा सकते है|

संलग्नता (Engagement)

सोशल मीडिया मार्केटिंग आपको आपके यूजर्स के साथ बने रहने में और संलग्न रहने में मदद करता है जो इसका एक ख़ास फायदा है|  संलग्नता की बातचीत में लाईक, कमेन्ट या शेअर करना ऐसी बातों का समावेश होता है| 

अगर यूजर्स आपके कंटेंट के साथ सलग्न रहते है तो वो ब्रैंड एडवोकेट का काम करते है और साथ ही आपके ब्रैंड को प्रमोट करते है| सोशल मीडिया एक ऐसा प्रभावशाली चैनल है जो आपके ब्रैंड कंटेंट के भाग की शेअराबिलिटी को बढावा देता है|

रूपांतरण (Conversions)

सोशल मीडिया ब्रैंड्स को लीड जनरेट करने में भी मदत करता है और खरीदारी करने के लिए आपके व्यवसाय के वेबसाईट पर आने के लिए उद्युक्त करता है|  जहाँ की यूजर्स सोशल मीडिया पर बहोत ऐक्टिव रहते है, इसी कारण सोशल मीडिया आपका व्यवसाय बढाने के लिए एक प्रभावशाली चैनल माना जाता है| 

काफी ब्रैंड्स का सोशल मीडिया पर प्रतिवर्ष खर्चा करने का बजट बना होता है जो सोशल मीडिया पर संवाद करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है| आप मार्केटिंग कैम्पेन सेट करके फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर लिंक्डइन वगैरा पर लीड्स जनरेट करके बिक्री कर सकते है|

सोशल मीडिया मार्केटिंग के विशेष पहलू (Key Aspects of Social Media Marketing in Hindi) 

  1. सोशल मीडिया स्ट्रैटीजी
  2. कंटेंट बकेट्स 
  3. सोशल लिसनिंग 
  4. सोशल मीडिया एडवरटाइजिंग 
  5. सोशल मीडिया एनालिसिस

1. सोशल मीडिया स्ट्रैटीजी (Social Media Strategy in Hindi)

सोशल मीडिया मार्केटिंग में सोशल मीडिया स्ट्रैटीजी का एक अपना महत्त्व है| सोशल मीडिया स्ट्रैटीजी यह एक संवाद शैली है जिससे आप सोशल मीडिया पर संवाद कर सकते है|

उदाहरण : किट कैट का की-कम्युनिकेशन है हॅव अ ब्रेक, हॅव अ किट कैट|  इस शैली पर आधारित उनका सारा कम्युनिकेशन सोशल मीडिया पर होता है, जिस में यही एक विचारधारा होती है, चाहे वो वीडियो हो या इमेज पोस्ट हो या अन्य कोइ भी स्वरूप का कंटेंट हो| इस विचार पर ब्रैंड अलग अलग कंटेंट बकेट बनाकर अपना सोशल मीडिया कम्युनिकेशन करते है|

2. कंटेंट बकेट्स (Content Buckets)

कंटेंट बकेट में कंटेंट के अलग अलग अंग होते है जिस के बारे में सोशल मीडिया पर डालने के लिए सोचा जाता है| आपको समय समय पर कटेंट बनाना होता है, आप एक ही विषय या ब्रैंड के एक ही अंग पर कमेन्ट नहीं कर सकते, आपके पास विभिन्न प्रकार के कंटेंट के भाग होना जरुरी है, जिससे आप अपने ऑडियंस के साथ संपर्क में रह सकते है|

कटेंट बकेट में नीचें दिए कंटेंट के प्रकार के भाग होते है|

Content Buckets in Social Media Marketing

हम जप्फा नाम के एक ब्रैंड का सोशल मीडिया व्यवस्थापन कर रहे है, तो इस ब्रैंड को उदाहरण के रूप में लेते हुए, चलिए जानते है कंटेंट बकेट्स|

ब्रैंड पोस्ट्स (Brand Posts)

ब्रैंड पोस्ट्स कंटेंट के वो भाग होते है जिससे हम ब्रैंड, उसका उत्पादन / सेवा या प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते है. ब्रैंड से संबंधित किसी भी कंटेंट को ब्रैंड पोस्ट के नाम से जाना जाता है| यहाँ जप्फा ब्रैंड के पोस्ट का उदाहरण बताया गया है|

Social Media Marketing in Hindi

विषय पर आधारित पोस्ट्स / इवेंट पोस्ट्स (Topical Posts / Event Posts)

विषय पर आधारित पोस्ट्स यह कंटेंट के वो भाग होते है जो देश के भिन्न विषय, इवेंट या उत्सव के बारे में बताते है| नीचें भारत के  २०१९ के चुनाव के दौरान प्रदर्शित विषय पर आधारित पोस्ट का उदाहरण दिया है|

Social Media in Hindi

मजाकिया पोस्ट्स (Humor Posts)

अलग अलग ब्रैंड के अलग अलग मजाकिया पोस्ट्स होते है| ऐसा नहीं है की हर एक ब्रैंड ने मजाकी तरीके से कंटेंट बनाना चाहिए| उदाहरण के तौर पर अस्पताल या वैद्यक संबधी ब्रैंड्स मजाकिया तरीके से कटेंट नहीं बनाना चाहते| अगर आप अपने ब्रैंड का कम्युनिकेशन मजाकिया तरीके से करना चाहते है तो इस पर सोचना जरुरी है| अगर आपको यह अच्छा लगता है तो आप इस तरह के कंटेंट का प्रयोग कर सकते है| 

मजाकिया कटेंट होनेवाले पोस्ट्स से ज्यादा सल्गनता मिलती है और उसकी शेअराबिलीटी भी ज्यादा रहती है, इसमे खलबली मचाने की क्षमता होती है| अगर ब्रैंड को ठीक लगता है तो आप के कंटेंट बकेट में मजाकिया कटेंट आप डाल सकते है| 

नीचें जप्फा के मजाकिया तरीके से बनाए गए कंटेंट का भाग बताया गया है|

Social Media Marketing Strategy in Hindi
प्रतियोगिता के पोस्ट्स (Contest Posts)

ब्रैंड्स प्रतियोगिता के पोस्ट्स का इस्तेमाल करते है यह एक आम कंटेंट का भाग है, जिससे आपके ब्रैंड के पेज से इंटरएक्शन बढ़ता है| आप अलग अलग प्रकार की प्रतियोगिता पेश कर के यूजर्स को सम्मिलित होने के लिए बिनती कर सकते है और संतुष्ट कर सकते है| 

सामान्य रूप से ब्रैंड्स जो प्रतियोगिता पेश करते है उसमे सेल्फी कांटेस्ट, आपका वीडियो एक्स वाई जेड हैश टैग से अपलोड करना, सवालों के जवाब देकर जितना आदी का समावेश होता है|

आप भी प्रतियोगिता पेश कर के यूजर्स को उसमे भाग लेने के लिए कह सकते है, हालाँकी प्रतियोगिता रंजक एवं आसान होनी चाहिए| अगर यह प्रक्रिया ज्यादा समय व्यतीत करनेवाली है तो आप को कम प्रतियोगी नजर आएँगे|

प्रशंसापत्र / ग्राहकों के संबधी (Testimonials / Customer Related)

प्रशंसापत्र या प्रतिक्रिया यह और एक कंटेंट का भाग होता है जिसे सोशल मीडिया पर ब्रैंड्स द्वारा बनाया जाता है| इससे भरोसा और विश्वसनीयता बढ़ती है|

बैक स्टोरी के रूप में ब्रैंड्स प्रशंसापत्र बना सकते है जिससे ग्राहकों का ब्रैंड के बारे में पहला दृष्टिकोण बनता है|

यु जी सी कंटेंट (U G C Content)

यु जी सी का मतलब यूजर जनरेटेड कंटेंट होता है जो यूजर्स द्वारा बनाया जाता है, आप इस कंटेंट के भाग को आपके कंटेंट बकेट में शामिल कर सकते है जिससे आपके ब्रैड के लिए आकर्षण निर्माण होगा|

ग्राहक मानो ब्रैंड एडवोकेट का रूप होता है,  इसीलिए आप को हमेशा ग्राहक के कंटेंट को आपके सोशल चैनल्स पर मुख्य आकर्षण बनाना चाहिए, जिससे बाकी यूजर्स भी उनका कंटेंट शेअर करने लगेंगे|

यु जी सी कंटेंट में कोइ भी वीडियो, इमेजेस का समावेश हो सकता है जिन ग्राहकों ने इवेंट, सेमीनार के दौरान आपके उत्पादन के साथ ली हो| इस क्रिया को नियमित तौर पर करना जरुरी है क्योंकि यूजर जनरेटेड कंटेंट बढ़ जाएगा और आगे चल कर आपके ब्रैंड के सोशल प्रोफाईल से जुड़े रहने को बढावा देगा|

सी एस आर कंटेंट (CSR Content)

आपके ब्रैंड द्वारा की जानेवाली सी एस आर एक्टिविटीज की जानकारी सी एस आर कंटेंट द्वारा दी जा सकती है,  इसे नियमित तौर पर आपके सोशल मीडिया चैनल्स पर मुख्य आकर्षण बनाना चाहिए, जिससे यूजर्स को आप समाज सुधार के लिए कर रहे आपके सामाजिक कार्य के बारे में  जानकारी मिलेगी|

हर एक ब्रैंड के सी एस आर एक्टिविटी का एक सालाना बजट होता है| इसकी भी जानकारी आप लाईव फीड्स, वीडियो कंटेंट या कथा स्वरूप प्रस्तुत कर सकते है|

जानकारी का रूप होनेवाली पोस्ट्स (Informational Posts)

जानकारी का रूप होनेवाले कंटेंट का भाग आपके उत्पादन, सेवा के बारे में उद्योग में ज्यादा जानकारी देते है| इस कंटेंट के भाग काफी महत्त्वपूर्ण होते है क्योंकि वह इस संवाद के हर कदम पर यूजर्स का ज्ञान बढाते रहते है| 

नीचें जप्फा के जानकारी का रूप होनेवाले पोस्ट का उदाहरण दिया है|

Social Media Content Strategy in Hindi

यह कंटेंट के कुछ महत्त्वपूर्ण भाग है जिसका आपके कंटेंट बकेट स्ट्रेटेजी में होना जरुरी है| इनके अलावा आप लिस्टिकल्स, वेबिनार्स, लाईव स्ट्रीमिंग आदी को आपके कंटेंट बकेट में शामिल कर सकते है|

3. सोशल लिसनिंग (Social Listening in Hindi)

सोशल मीडिया मार्केटिंग का अगला पड़ाव सोशल लिसनिंग है.

तो क्या है सोशल लिसनिंग? 

सोशल मीडिया पर आपके ब्रैंड्स के बारे में होनेवाले संवाद को प्रतिक्रिया, ग्राहक सेवा, उल्लेख, विषय, की-वर्ड्स, प्रतिस्पर्धी और हैश टैग्स को बारीकी से जांचना और उसपर नजर रखना इसे सोशल लिसनिंग कहते है| 

ग्राहक आपके बारे में क्या कहते है यह जानने में सोशल लिसनिंग आपको मदद करता है, साथ ही यह आपको आपके प्रतिस्पर्धी का अभ्यास करने कमे भी मदद करता है, आपके व्यवसाय के बारे में लोगों की क्या प्रतिक्रिया है यह भी आप जान सकते है, जो भविष्य में आपके ग्राहकों के साथ आपकी कंटेंट स्ट्रेटेजी और एंगेजमेंट स्ट्रेटेजी निश्चित करने में मदत करता है|

सोशल लिसनिंग यह सोशल मीडिया मार्केटिंग का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है और ब्रैंड्स अपने कम्पनी में इसके लिए विशेष प्रभाग बनाता है| जैसे की सोशल मीडिया की ज्यादा पहुँच है और मिनटों में आपका कंटेंट देश के किसी भी कोने तक जा पहुँचता है तो जाहिर है ब्रैंड्स को ग्राहकों से मिली कोइ भी शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी चाहिए|

सोशल लिसनिंग के लिए सामान्य रूप से कुछ अलग टूल्स का प्रयोग किया जाता है क्योंकि मैन्युअली कंव्हर्सेशन करना आसान नहीं होता. सोशल लिसनिंग के सामान्य रूप में रेडियंस ६, स्प्रिंकलर, स्प्राउट सोशल जैसे टूल्स होते है|

4. सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग (Social Media Advertising in Hindi)

सोशल मीडिया मार्केटिंग का एक और भाग है – सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग. सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग का मतलब फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्ड इन पर पैसे देकर ऐड चलाना|

आपके व्यवसाय के बारे में जागृती करना और चर्चा का विषय बनाने के लिए सोशल मीडिया पर एडवर्टाइजिंग की जाती है| काफी सारे ब्रैंड्स सोशल मीडिया का प्रयोग लीड जनरेशन के लिए करते है जिसमे रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ आदी क्षेत्र का समावेश है| 

सोशल मीडिया पर यूजर्स तक पहुँचने के लिए और आपका व्यवसाय बढाने के लिए सही लोगों तक निश्चित रूप में पहुंचने के लिए प्रभावशाली कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजी बनाना महत्त्वपूर्ण है| सोशल मीडिया पर आप विभिन्न प्रकार के ऐड्स चला सकते है जिसमे लीड जनरेशन, सेल्स, ऐप इन्स्टालेशन, ट्रैफिक जनरेशन, एंगेजमेंट ऐड, रिमार्केटिंग ऐड्स का समावेश होता है|

आपके व्यवसाय को क्या पाना है इस पर आधारित आप आपके एडवर्टाइजिंग स्ट्रेटेजी के लिए सही लक्ष्य चुन कर सोशल मीडिया पर एडवर्टाइजिंग करना शुरू कर सकते है. हर एक सोशल मीडिया का एडवर्टाइजिंग के लिए अपना निजी एडवर्टाइजिंग प्लैटफ़ार्म होता है|

सोशल मीडिया एडवर्टाइजिंग प्लैटफ़ार्म की क्विक लिंक्स

फेसबुक ऐड्स

ट्विटर ऐड्स 

लिंक्ड इन ऐड्स

5. सोशल मीडिया एनालिटिक्स (Social Media Analytics in Hindi)

आपका ब्रैंड पेज या सोशल प्रोफाईल को नापने के पहलू को सोशल मीडिया एनालिटिक्स कहा जाता है| एकबार आपने आपकी सोशल स्ट्रैटिजी, कंटेंट बकेट और एडवर्टाइजिंग स्ट्रैटिजी को शुरू किया तो हर एक पोस्ट ने कैसे काम किया है और आपकी कौनसी स्ट्रैटिजी ज्यादा प्रभावशाली रही है यह जांचना महत्वपूर्ण है| सोशल मीडिया एनालिटिक्स आपके सोशल मीडिया प्रोफाईल का हर एक पहलू सामने लाने और समज़ने में मदद करता है जिससे आगे चल कर आप आपकी स्ट्रैटिजी को निश्चित कर सकते है|

हर एक सोशल मीडिया प्लैट्फार्म का अपना एनालिटिक्स डैशबोर्ड होता है जिससे आप आपके पेज या प्रोफ़ाईल के स्थिती के बारे में जान सकते है| किसी भी पेज का एनालिटिक्स देखने के लिए आपको उस पेज का एक्सेस होना जरुरी है जो आप एडमिन से प्राप्त कर सकते है|

जब आप सोशल मीडिया स्ट्रैटिजी का परफॉर्मेंस एनालिटिक्स के जरिए जानते है तब आपको आपके पेज, प्रोफाईल या हैंडल के कुछ महत्त्वपूर्ण बातें नीचे बतायी है|   

तो चलिए जानते है सोशल मीडिया के महत्त्वपूर्ण मेट्रिक्स के बारे में

रिच (Reach)

रिच में आपका कंटेंट कौनसे सोशल मीडिया पर कितने लोगों तक पहुंचा है यह जान सकते है| रिच आपको आपके स्ट्रैटिजी से आप कितने लोगों तक पहुंचे है यह जानने में मदद करता है साथ ही अगर आपने एडवर्टाइजिंग किया है तो आपके पुरे सोशल मीडिया मार्केटिंग की प्रक्रिया में पेड कैम्पेन के जरिए आप कितने लोगों तक पहुंचे है यहाँ भी जान सकते है|

इम्प्रेशन (Impressions)

यूजर्स के न्यूज फीड में आपकी पोस्ट कितनी बार दिखाई दी गयी है इसके बारे में जाना जाता है जहाँ की यूजर ने उसे क्लिक किया हो या ना किया हो| विशेष यूजर आपकी पोस्ट बहुत बार देख सकता है, तो हर बार यूजर ने उसे देख लिया तो इसे इम्प्रेशन कहा जाता है|

एंगेजमेंट  (Engagement)

सोशल मीडिया में एंगेजमेंट यह मेट्रिक्स बहुत हि महत्त्वपूर्ण  है| इससे कितने लोगों ने लाईक किया है, शेअर किया है और आपके पोस्ट्स पर कमेन्ट किया यह जाना जा सकता है| आप आपके हर एक पोस्ट की एंगेजमेंट उसके एनालिटिक्स सेक्शन में जाकर देख सकते है|

एंगेजमेंट रेट (Engagement Rate)

आपके कम्युनिटी की साईज के अनुसार कितने यूजर्स आपके ब्रैंड से एंगेज हुए है यह एंगेजमेंट रेट से मालूम किया जाता है|

नीचें एंगेजमेंट रेट की गणना कैसी की जाती है इसका उदाहरण बताया है|

Social Media Engagement Rate in Hindiवीडियो व्ह्युव्ज (Video Views)

आपके कंटेंट के भाग में होने वाले कौन से वीडियो को कितने लोगों ने देखा है यह वीडियो व्ह्युव्ज से जाना जाता है| भिन्न सोशल मीडिया चैनल्स के व्ह्युव्ज की गणना करने का तरिका अलग अलग होता है| वीडियो के लिए व्ह्युव्ज मिलना महत्त्वपूर्ण बात है लेकिन आपने जिस वीडियो को प्रदर्शित किया है उसमे उसके एंगेजमेंट के लिए लाईक, कमेन्ट, शेअर होना जरुरी है,  सिर्फ व्ह्युव्ज मिलना काफी नहीं है|

मेंशंस (Mentions)

अगर आप ट्विटर का प्रयोग कर रहे हो तो मेंशंस यह भाग महत्त्वपूर्ण है| सामान्य रूप से मेंशंस यह होता है की आपके हैंडल में किए गए विशेष कमेन्ट या ट्विट पर  कितनी बार टैग किया गया है| जितनी ज्यादा मेंशंस होगी उतनी ही ज्यादा आपके हैंडल से एंगेजमेंट होगी 

अपने ब्रैंड को बढ़ावा देने के लिए मार्केटर्स भिन्न प्रकार की स्ट्रेटेजी का उपयोग करते है| उदाहरण के तौर पर हमारे सवाल का जवाब देकर जीत के लिए हमारा हैंडल मेंशंस कीजिए|

निष्कर्ष (Conclusion)

डिजिटल पर मार्केटिंग करने केलिए सोशल मीडिया मार्केटिंग यह प्रभावशाली चैनल है| आपके मार्केटिंग कैम्पेन को सफलता मिलना आपके कंटेंट स्ट्रेटेजी और लक्ष्य में प्रयोग किए गए मापदंडो पर निर्भर रहेगा| हमेशा एक ऐसी कंटेंट स्ट्रेटेजी बनाईए जो यूजर्स के साथ कनेक्ट होगी, जिससे एंगेजमेंट बनेगी, इससे आपका व्यवसाय बढ़ जाएगा| आप आपकी सोशल मीडिया मार्केटिंग की स्ट्रेटेजी निश्चित कीजिए, और वो किस ढंग से काम कर रही है यह जानने के लिए मै उत्सुक हूँ!